Siwan News छात्राओं ने छठ महापर्व की भव्य झांकी निकाल जीवंत किया लोक आस्था का पर्व
सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल,के छात्राओं ने शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ महापर्व की भव्य झांकी निकाली। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छठ पूजा की पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं को अपनी आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत कर दिया। बच्चों की मनमोहक झांकी को देखने के लिए विद्यालय परिसर में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी। झांकी में छठ महापर्व से जुड़ी विभिन्न परंपराओं को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। बच्चों ने छठ व्रतियों की वेशभूषा धारण कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने, छठी मैया की आराधना करने तथा पूजा की अन्य विधियों का सजीव चित्रण किया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: आस्था, परंपरा और संस्कृति का मनमोहक संगम छठ पूजा पारंपरिक साज-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.