Siwan News छत की रेलिंग गिरने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव में शुक्रवार को छत की रेलिंग गिरने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका रविन्द्र यादव की पत्नी सोनामती देवी थी। घटना के संबंध में बताया गया कि सोनामती देवी अपने घर के आंगन में छत के नीचे अमरूद के पेड़ के पास बैठी थीं। इसी दौरान अचानक छत की रेलिंग भरभराकर उनके शरीर के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे पति रविन्द्र यादव तथा दो पुत्र सुनील कुमार और सतीश कुमार को छोड़ गई है। दोनों पुत्र अविवाहित हैं। रविन्द्र यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.