सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News हसनपुरा। प्रखंड के पिपरा चांद परसा स्थित राम सुभग कल्याण समिति के तत्वावधान में हर साल की तरह इस बार भी संस्था के सचिव विमलेश कुमार विमल व संस्था संरक्षक पूर्व प्राचार्य व डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह महाविद्यालय के अध्यक्ष रामनाथ सिंह द्वारा छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान पिपरा, चांद परसा, पसिवड़, मधवापुर, पकड़ी, करवा परसा आदि जगहों के छठ वृत्तियों के बीच लगभग 251 नारियल, लौकी, अनारस और शुद्ध सरसों तेल का वितरण किया गया। मौके पर रविरंजन, सत्यानंद सिंह, पूर्णेन्दु प्रखर, सुशांत कश्यप, निशांत कश्यप, हरेंद्र सिंह, परमात्मा शर्मा व संजय कुमार गुप्ता आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: पुनपुन उद्गम स्थल पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ब्रह्मर्षि विकास मंच ...