सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ पर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। छठ घाटों तक व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शहर में 24 घंटे तक बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध 15 नवंबर की सुबह 10 बजे से 16 नवंबर की सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन नियंत्रित करने के साथ रूट डायवर्जन भी किया गया है। संध्या और सुबह के अर्घ्य के दौरान जेपी चौक से गोपालगंज मोड़ तक पूरी तरह पैदल आवागमन रहेगा। वहीं, दाहा नदी पुल पर किसी भी वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस प्रशासन के निर्देश के अनुसार, मिशन मोड़ (छोटपुर), हकाम मोड़, बड़हरिया बाइपास, हरदिया मो...