सीवान, अक्टूबर 15 -- नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों और घरों में ब्रह्मांड की रचना करने वाली मां भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा देवी की आराधना कर भक्तों ने परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। वही मंदिरों में सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। जहां भक्तों ने विधि विधान से मां भगवती की पूजा अर्चना की। इस दौरान मां के जयकारे से माहौल गूंजता रहा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा देवी की आराधना से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। शास्त्रों के अनुसार कूष्मांडा देवी की पूजा से ग्रहों के राजा सूर्य से उत्पन्न दोष दूर होते हैं। इसके साथ ही व्यापार, दांपत्य, धन और सुख समृद्ध...