Siwan News चोरी के मामले में फरार आरोपित इरसाद अली गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 28 -- Siwan News पचरुखी। थाने की पुलिस ने चोरी के एक पुराने मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान सराय थाना क्षेत्र के जीतपट्टी गांव निवासी इरसाद अली को धर दबोचा गया। पुलिस को काफी समय से चोरी के मामले में इरसाद अली की तलाश थी। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.