सीवान, अगस्त 13 -- Siwan News भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के मलमलिया से चोरी हुई बाइक के साथ मंगलवार को पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार गांव का सुधांशु कुमार है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव निवासी मोटर गैरेज मिस्त्री जय प्रकाश सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी गई बाइक के साथ जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार के सुधांशु कुमार को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...