सीवान, जुलाई 31 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। भगवानपुर थाना क्षेत्र के महमदा बाजार के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पहले से तैनात पुलिस ने बुधवार को एक बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाइक चोर बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव का आदित्य कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक की आपराधिक पृष्ठभूमि को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह इसके पहले भी वह जेल जा चुका है। वह पुलिस को देख कर भागने लगा, जिसका पीछा कर उसे बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को पूछताछ में कई सुराग हाथ लगे हैं। गिरफ्तार चोर को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...