Siwan News चेहल्लुम शांति व सौहार्द के साथ मनाने का लिया संकल्प
सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना परिसर में सोमवार को चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल की मौजूदगी व अंचलाधिकारी पूनम दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई.बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष ने कहा कि चेहल्लुम आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व है. इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने, धारदार हथियारों का प्रदर्शन करना वर्जित रहेगा, जुलूस निर्धारित मार्ग एवं प्रशासन द्वारा तय समय के अनुसार ही निकाला जाएगा. उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.