सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को महाराजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसडीपीओ अमन ने की। बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि चेहल्लुम का जुलूस निर्धारित समय और रूट चार्ट के अनुसार ही निकाला जाएगा। एसडीपीओ ने बताया कि चेहल्लुम के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ चेहल्लुम पर्व मनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Siwan News सभी धर्म आपसी एकता और भाईचारे के प्रतीक बैठक में सीओ जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल, पूर्व म...