सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News सीवान,नगर प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अर्जुन संयुक्त विद्यार्थी शाखा की ओर से रविवार को राजदेव सिंह महाविद्यालय परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यवस्था प्रमुख प्रकाश, शाखा कार्यवाह अभिज्ञान एवं बस्ती सेवा प्रमुख राजेश ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में कुल 35 स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निशांत, रवि, हिमांशु, अभिजित, आदित्य, आदित्य (द्वितीय), आयुष, अर्पित, अनिष, सत्यम, रुद्र, रितिक, सारिका परी, आकृति एवं रितिका सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया तथा उनके बेह...