सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News महाराजगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अनुमंडल कार्यालय से शुक्रवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। साइकिल रैली में 400 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। बच्चों ने आम लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश भी दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडलवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने तथा लोगों को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस तिरंगा यात्रा में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे-जैसे तिरंगा यात्रा शहर की सड़कों से गुजरती गई, वैसे-वैसे लोगों की भीड़ और उत्साह भी बढ़ता गया。

यात...