Siwan News चकरी चांदपुर नहर पर दुर्घटना में दो सगी बहनें सहित तीन घायल
सीवान, जुलाई 31 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के चकरी चांदपुर नहर पर बाइक से गिरकर दो सगी बहने व एक युवक घायल हो गई। घायल युवक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी सत्य नारायण गोड़ का पुत्र राजू कुमार है जबकि युवती थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी मदन साह की पुत्री नंदनी कुमारी व प्रिया कुमारी है। दोनों अपने रिश्तेदार के साथ कहीं जा रही थी तभी दुर्घटना के शिकार हो गई। घायलो का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराने के बाद राजू व प्रिया को बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News बाइक से गिरकर दो युवक घायल यह भी पढ़ें- Siwan News सड़क दुर्घटना में युवक घायल, सीवान रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.