सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले एनएच 227ए पर सुघरी गांव में पन्द्रह दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में मामले में गुरुवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इस दुर्घटना में सुघरी गांव के संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में घायल संजीव कुमार की पत्नी सरिता देवी के आवेदन पर गुरुवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने धक्का मारने वाले वाहन(यूपी नम्बर की एक गाड़ी) के ड्राइवर को आरोपित किया है। इसमें उसने कहा है कि उसके पति संजीव कुमार 16 सितंबर 2026 को साइकिल से जा रहे थे तभी यूपी नम्बर की एक गाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने कहा है कि पति का इलाज कराने के चलत...