सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग गांव में घर के अंदर घुसकर चोरी कर कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, वहीं दूसरा चोर फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर छपिया बुजुर्ग निवासी महिला सुगान्ती देवी ने बताया कि उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं व पुत्र भी बाहर रहता है और वो घर में अकेली रहती हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News चोरी की नीयत से स्कूल में घुसे दो युवक दबोचे, तीसरा फरारचोरी की घटना 22 जुलाई को वो घर लॉक करके सीवान किसी काम से गई थीं। जब वापस आई तो घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बक्सा का ताला भी टूटा हुआ था व दो आदमी घर के आंगन में मौजूद थे। महिला को देखते ही दोनों भागने लगे। महिला ने भी चोर - चोर का शोर ...