Siwan News ग्रिड में काम के कारण आज पांच घंटे तक बाधित रहेगी बिजली
सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News सीवान, कासं। 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, सीवान में आवश्यक कार्य को लेकर सोमवार को इमरजेंसी शटडाउन लिया जाएगा। इसकारण जिले के कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य सुबह ही पूरा कर लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: काम की खबर-आज जंदाहा व पातेपुर फीडर में कटेगी बिजलीशटडाउन समय एसडीओ बिजली शहरी ने बताया कि दोपहर 12 बजे से एक बजे तक 33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, सीवान के मेन बेस से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक 33 केवी महाराजगंज और बिंदुसार सब-स्टेशन से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी ने कहा है कि ग्रिड उपकेंद्र में आवश्यक कार्य के लिए यह इमरजेंसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.