सीवान, सितम्बर 25 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के पचपकड़िया गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार की सुबह बारिश के बीच ग्रामीणों ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्थानीय निवासी श्याम बाबू, अरविंद कुमार सिंह, रामानंद प्रसाद व डीलर शशि रंजन ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधे की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। श्याम बाबू ने कहा कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके विकसित होने से विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ेगी और बच्चों को प्राकृतिक वातावरण के साथ छाया भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम पौधरोपण के लिए अनुकूल होता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों...