Siwan News गोरियाकोठी : स्कूल जाने वाली सड़क बदहाल
सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News गोरियाकोठी। प्रखंड के कई सरकारी विद्यालयों तक पहुंचने वाली ग्रामीण सड़कों की स्थिति खराब होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी हो रही है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और जलजमाव हो जाता है। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में समस्या और बढ़ जाती है। कई जगह सड़क पर गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने विद्यालयों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Siwan News दरौंदा : जर्जर सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.