सीवान, अगस्त 31 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार की अलसुबह पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी कर 16.5 लीटर शराब व बीयर बरामद की। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस के अनुसार, सुबह करीब छह बजे शराब के भंडारण व बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसआई रामायण साहनी व आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय चौकीदार और ग्रामीणों की मौजूदगी में गोपालपुर निवासी रंजीत चौधरी के घर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 13.5 लीटर देसी शराब और तीन लीटर बीयर बरामद हुई। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में रंजीत चौधरी व प्रभु चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को भी प्रभु चौधरी के घर छापेमारी में 35 लीटर शराब बरा...