Siwan News गैस रिसाव से लगी आग में एक ही परिवार के चार झुलसे
सीवान, नवम्बर 4 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में सोमवार की शाम गैस रिसाव के कारण अचानक आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोग झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया है कि इस दौरान अनीता देवी, सुखबारी देवी, आशुतोष कुमार और पड़ोसी शिवम कुमार घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि, फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, पड़ोसी शिवम कुमार को हल्की चोट आई है। बताया गया है कि घर में शाम का खाना बनाने के बाद गैस सिलेंडर को ठीक से बंद नहीं किया गया था। इससे गैस का रिसाव हो रहा था। शाम में दीया जलाने के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.