सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के भलुआ स्थित सुंदर इण्डेन गैस एजेन्सी के संचालक के मनमानी से नाराज उपभोक्ताओ में भारी नाराजगी देखने को मिली। जिसको लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने बरसात मे रामजानकी मठ पर पहूचे फरियादी उपभोक्ताओ से मिलकर उनकी समस्या जानी। उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए सदरपुर मठिया के किनारे तीन दिनों से गैस के लिए इंतजार करते रहे। गैस के उठाव के क्रम में रात मे भदाय के एक व्यक्ति को साप काट लिया है। इधर गैस का वितरण के लिए खानपुर ईदगाह ,तेतहली ,बहुआरा मे लोग रात से लाईन मे लगे है। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने बिहार झारखंड हेड सौरभ चन्द्रा से टेलीफोनिक बात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सेल्स एरिया मैनेजर संदीप गुप्ता से बात कर सुचारू रूप से संचालन की बात बताई। गैस स...