Siwan News गुठनी में 16.81 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और दो मोबाइल जब्त
सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। गुठनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 16.81 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में यूपी के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के आईडी गांव निवासी गंगा विष्णु पासवान के पुत्र सुजीत कुमार पासवान और सत्येंद्र प्रसाद गोंड़ के पुत्र पंकज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि भुलौली गांव की ओर से दो युवक बाइक पर सवार होकर स्मैक लेकर डरैला चिमनी भट्ठा के रास्ते जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने डरैला चिमनी भट्ठा के पास वाहन जांच शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.