सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रत्येक पंचायतों में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के पढ़ाई के लिए मंजूरी भले ही मिल गई हो। लेकिन अभी तक भवन निर्माण और आधुनिक सुविधा यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नहीं मिल रहा है। जबकि इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 13 इंटरमीडिएट कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। और 13 हाई स्कूल का भी संचालन किया जा रहा है। इनमें अधिकतर जगहों पर पढ़ने वाले छात्रों का नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दिया गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यहां नामांकित छात्र-छात्राओं को कहां बैठा कर पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा। बीईओ दीपक कुमार ने बताया कि स्वीकृत सभी इंटर कॉलेज और हाईं स्कूल में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है...