सीवान, अक्टूबर 11 -- छापेमारी में स्मैक और मोबाइल फोन बरामद Siwan News गुठनी: स्मैक के साथ पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल गुठनी, एक संवाददाता। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने अपने कार्यालय में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि गुठनी थाना क्षेत्र के योगियाडीह रामजानकी मंदिर के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्मैक कारोबारी और अन्य लोग जुटे हुए हैं। जिसके बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस ने योगीडीह रामजानकी मंदिर के समीप छापेमारी किया। जिसमें पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब सभी आरोपियों की जांच किया तो उसके होश उड़ गए। पुलिस की जांच पड़ताल में करीब 48.490 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। वही एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पकड़े हुए लोगों की पहचान य...