सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड की सोनहुला पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान होगा। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। पंचायत में मतदान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News तीन प्रखंड के 18 मतदान केन्द्रों पर 10,624 मतदाता करेंगे मतदानचुनाव की प्रक्रिया बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि सोनहुला पैक्स अध्यक्ष चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार सुबह निर्धारित समय से मतदान शुरू कराया जाएगा। चुनाव में करीब 2018 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि शा...