सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में अचानक बदलते मौसम के मिजाज ने इंफेक्शन का खतरा और भी बढ़ा दिया है। जहां दिन में तेज धूप निकल रही है। तो कभी उमस का तो कभी बारिश का हो जा रहा है। इन मौसम में अधिकतर लोग परेशान नजर आ रहे हैं। जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मौसमी बीमारी के लक्षण बदलते मौसम से जहां वायरल इनफेक्शन के जीवाणु तेजी से फैलते हैं। जिस कारण सर्दी, खांसी, बुखार, इंफेक्शन का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। वहीं अधिकतर लोगों को उल्टी और सर दर्द की भी शिकायत रहती है। पीएचसी में तैनात डॉ प्रीतम सिंह ने बताया कि इन दिनों में बुजुर्गों गंभीर बीमारी के मरीज, छोटे नैनीहालों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक सुरक्षित रखने की जरूरत रहती है। उन्होंने सादा भोजन...