सीवान, अगस्त 9 -- Siwan News गुठनी,एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म होने से लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो विगत दो महीना में अस्पताल जाने पर एंटी रेबीज वैक्सीन ना मिलने की जानकारी अस्पताल कर्मियों द्वारा दी जाती है। जिससे बलुआ, तीरबलुआ, ग्यासपुर, मैरीटार, धनौती, केल्हरुआ, खडौली, बहेलिया, देवरिया, बरपालिया सोनहुला, भुलौली, बेलौरी, बंगरा गांव समेत कई गांव के पीड़ित अस्पताल आते हैं। जहां कुत्ते, बंदर, और कई जानवरों के काटने की शिकायत मरीज करते हैं। लेकिन अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन ना होने से उनको इसका लाभ नहीं मिल पाता है। जिससे गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं, छात्र, मेडिकल स्टोर में महंगे दामों पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। अस्पताल प्रब...