सीवान, अक्टूबर 29 -- विशेष सर्वेक्षण शिविर कार्यालय का नया पता Siwan News गुठनी,एक संवाददाता। प्रखंड के विशेष सर्वेक्षण शिविर कार्यालय को निरीक्षण भवन से स्थानांतरित कर पंचायत सरकार भवन बेलौर गांव के अकटही में शुरू किया गया है। नए शिविर कार्यालय का उद्घाटन बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार और नोडल पदाधिकारी देव कुमार ने जनप्रतिनिधि प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया। विशेष सर्वेक्षण से संबंधित कार्यों और आवश्यक जानकारी के लिए नए कार्यालय में संपर्क करना होगा। अधिकारियों ने अंचल के सभी आम रैयतों से अपील की है कि विशेष सर्वेक्षण से संबंधित आवेदन, कागजात और अन्य जरूरी कार्यों के लिए नए शिविर कार्यालय पहुंचें। विशेष सर्वेक्षण शिविर कार्यालय अब गुठनी प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, ग्राम पंचायत बेलौर स्थित अकटही में संचालित होगा। अधिकारियों ने रै...