सीवान, जुलाई 21 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड में तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गया। जहां झमाझम बारिश होने से किसानो के चेहरे खिल उठे है। प्रखण्ड के बलुआ, ग्यासपुर, मैरीटार, जतौर, कोढवलिया, धनौती, बाकुलारी, सोहगरा, सोनहुला, चकिया, बेलौर, चिलमरवा, सरफोरवा, सोहराई, किशनपुरा, खिरौली, भरौली, पांडेयपार, देवरिया समेत दर्जनों गांवों में लगे खरीफ फसलों को पोषण मिलेगा। किसानो का कहना है की लगातार बारिश से पटवन की समस्या से फिलहाल निजात मिल गई है। किसान कई दिनो से आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए थे। जहां बारिश न होने से किसान पटवन की आस लगाए बैठे थे। और लोग उमस भरी गर्मी से व्याकुल थे। किसान शिवजी दुबे, नेबुलाल पटवा, गुड्डू राम, मुकेश पाण्डेय, चन्दन कुमार, शुभम मिश्रा, कन्हैया कुमार, राकेश कुमार ने बताया...