सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News गुठनी,प्रवीण तिवारी। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार की दोपहर उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने किया। इसमें किसानों को निर्धारित सरकारी मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने, बिक्री में पारदर्शिता लाने और उर्वरक विक्रेताओं की जवाबदेही तय करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील चौधरी ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह की जालसाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौजूद उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को सरकारी निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं। साथ ही पॉश मशीन के माध्यम से ही उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान समिति ने किसानों की सम...