Siwan News गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 1100 कन्याएं व महिलाएं हुईं शामिल
सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा स्थित बुढ़िया काली मां स्थान पर आयोजित दो दिवसीय यज्ञ को लेकर शुक्रवार को गाजे-बाजे और घोड़े के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में आसपास के गांवों से करीब 1100 कन्याओं व महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। धार्मिक जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर हसनपुरा गोला बाजार के रास्ते शिवाला घाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा अरंडा काली स्थान, प्रखंड मुख्यालय होते हुए सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग से यज्ञ स्थल पर पहुंची।
यज्ञ स्थल पर आयोजन इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति गीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद आचार्य अंकित बाबा के नेतृत्व में वैदिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.