सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के पंचायतों में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बलिया पंचायत में मुखिया आरती कुमारी व टेघड़ा पंचायत के मुखिया कन्हैया राय सहित सभी पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के बाद सभा के कार्यवाही शुरू हुई। सभा की शुरुआत में ग्रामीणों को स्वच्छता, नशा मुक्ति व बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। खादी भंडार परिसर में मुखिया आरती कुमारी, राजस्व पदाधिकारी राशिद हसन, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना कुमार ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया। मौके पर उप मुखिया विजय प्रसाद, वार्ड पार्षद कांति देवी, सरपंच प्रतिनिधि शंभू राम, राजस्व कर्मी श्रीनिवास राम, कार्यपालक सहायक दीपक कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक ...