सीवान, जुलाई 14 -- Siwan News नौतन, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार की रात गश्ती अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र से दो पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब की खेप ढोने में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी का विवरण थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि रविवार की रात पुलिस टीम नियमित गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान मुरारपट्टी उत्तर टोला पुल के समीप एक बाइक सवार पुलिस वाहन को देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक पर लदी एक झोली से दो पेटी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने...