सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मिरजुमला पंचायत के जुआफर से होकर गुजरने वाली गंडकी नदी का पुल दो वर्ष से ध्वस्त है। इससे अवगमन चालू रखने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा नदी के बीचोबीच डायवर्सन का निर्माण कराकर आते जाते थे। लेकिन रविवार को नदी में आई पानी की तेज धारा ने डायवर्सन को बहाकर अपने साथ लेकर चला गया है। इससे इससे होकर आवागमन ठप हो गया है।

पुल के ध्वस्त होने के कारण इसके कारण मिरजुमला पंचायत दो भागों में विभाजित हो गया है। इस रास्ते पर आवागमन ठप होने दोनों तरफ के लोगों को अब पांच किलोमीटर की लम्बी दूरी तय कर एक गांव से दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। यह पुल दो वर्ष पहले ही नदी हुई सफाई के बाद पुल ध्वस्त हो गया था। लगातार इसके निर्माण के लिए स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही है।

स्थानीय प्...