सीवान, अगस्त 11 -- Siwan News भगवानपुर हाट। व्यापार मंडल अध्यक्ष बबन तिवारी व सामाजिक कार्यकर्ता शेखर कुशवाहा ने सोमवार को बीडीओ प्रियंका कुमारी से मिलकर उन्हें बुके और शॉल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों ने बीडीओ से बाबा मोड़ जुआफर व सकरी के बीच गंडकी नदी के ध्वस्त पुल के निर्माण को लेकर चर्चा की। बीडीओ ने ध्वस्त पुल का निर्माण कराने को लेकर विभाग के वरीय अधिकारी को सूचित करने की बात कही। शेखर कुशवाहा ने कहा कि गंडकी नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने से दोनों तरफ के करीब बीस गांवों के लोगों का एक - दूसरे से संपर्क करने के लिए करीब 06 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि धवस्त पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...