सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के एम.एस. हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान के निर्माण में कथित अनियमितता की जांच कराने की मांग को लेकर विद्यालय के क्रीड़ा सचिव जाफर इमाम, शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मनरेगा योजना के तहत निर्मित खेल मैदान का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं होने से वह खेल गतिविधियों के लिए उपयुक्त नहीं रह गया है। इससे विद्यार्थियों के नियमित खेल अभ्यास, शारीरिक विकास एवं खेल प्रतिभा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी से मामले की शीघ्र जांच कर दोषी लोगों के खिला...