सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News बसंतपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लहेजी गांव में मक्के की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए करंट प्रवाहित तार ने रविवार को एक बुजुर्ग की जान ले ली। तार की चपेट में आने से लहेजी निवासी दीनानाथ माझी (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को खेत से निकालने पहुंचे एक युवक के भी करंट की चपेट में आने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे वहां से हटाया। उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

घटना का विवरण शौच के लिए निकले थे, खेत में मिला शव परिजनों के अनुसार, दीनानाथ माझी रविवार को घर से करीब 50 मीटर दूर शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान एक मकान के पीछे स्थित मक्के के खेत के चारों तरफ लगाए गए बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनो...