Siwan News कैथवली में डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध, कार्य रोका
सीवान, अगस्त 5 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। कैथवली पंचायत के वार्ड पांच में बन रहे कचड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण को ग्रामीणों ने रोक दिया है। मंगलवार को ग्रामीण निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच कर हंगामा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत करायी। ग्रामीणों का आरोप है कि कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाए जाने वाले स्थान का शवदाह के रूप में उपयोग होता रहा है।
ग्रामीणों का विरोध दो वर्ष पूर्व भी ग्रामीणों के विरोध के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था। मंगलवार को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से कहा कि शवदाह स्थल पर कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने की कोशिश की गई तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि पहले शवदाह गृह का निर्माण कराया जाए, उसके बाद अन्य योज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.