Siwan News कृषि और निर्माण कार्य में लगे वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच को मिलेगी छूट
सीवान, अक्टूबर 12 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में कृषि और निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले कई श्रेणियों के वाहनों की फिटनेस जांच अब मैन्युअल तरीके से कराई जा सकेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। नई व्यवस्था से संबंधित वाहन मालिकों को स्वचालित परीक्षण केंद्र (एटीएस) में जाकर फिटनेस जांच कराने की बाध्यता से राहत मिलेगी। इससे कृषि और निर्माण कार्य से जुड़े वाहन संचालकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। बताया गया कि फिटनेस जांच के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए मंत्रालय ने यह छूट दी है। इसके तहत कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर, पावर टिलर और हार्वेस्टर सहित निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली विभिन्न मशीनों और विशेष श्रेणी के वाहनों को शामिल किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.