सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News सिसवन। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव से रविवार की देर रात कुर्की जब्ती के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ निवासी कृष्ण कुर्मी का पुत्र सुभाष कुर्मी हुई है। इस मामले में अपर थानाअध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में हुई बैंक कर्मी के साथ लूट कांड के मामले में यह मुख्य अभियुक्त था और फरार चल रहा था। न्यायालय ने कुर्की का आदेश दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...