Siwan News किसान पाठशाला में अरहर की फसल में कीट-रोग प्रबंधन की दी जानकारी
सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। आत्मा द्वारा संचालित खरीफ किसान पाठशाला के तहत बड़हरिया पंचायत के खानपुर गांव में अरहर की खेती के तृतीय सत्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को अरहर की फसल में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान और उनके प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
फली छेदक व उकठा रोग से बचाव सतीश सिंह ने बताया कि अरहर दलहन फसल है और इसमें फली छेदक कीट, फली मक्खी तथा उकठा रोग से फसल को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए क्लस्टर में खेती, फसल चक्र और मिश्रित खेती अपनाने की सलाह दी। उकठा रोग से बचाव के लिए अरहर के साथ ज्वार की सहफसली खेती करने की जानकारी दी गई। वहीं, फली छेदक कीट के प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.