Siwan News किशोर की गुप्तांग काट की गई हत्या मामले में गिरफ्तार
सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता।एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में तेगा चौधरी यादव का 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार को बीते 6 नवंबर 2022 को बदमाशों ने गुप्तांग काटकर हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया था। इस मामले में मृतक के पिता व थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी तेगा चौधरी द्वारा थाने में आवेदन दिया था। पुलिस ने आवेदन के आधार पर एमएच नगर थाने में धारा- 302/34 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया था। जहां मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त प्राथमिक अभियुक्त पुरैना निवासी अजय यादव पिता मुकेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल व पुअनि मधुरिमा मनीषा एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.