सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुघड़ा गांव में करंट की चपेट में आने से नौ वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। मृतका स्थानीय निवासी उमेश प्रसाद की पुत्री सलोनी कुमारी है। घटना के बाद परिजन इसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि किशोरी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गयी थी। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...