सीवान, अक्टूबर 7 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपों के पर्व दीपावली की आभा को कला, साहित्य व संस्कृति से जोड़ते हुए संस्कार भारती सीवान द्वारा चार नवंबर को दीपोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Simdega News: दीपावली के अवसर पर होगा रंगारंग नागपुरी कार्यक्रमकार्यक्रम का विवरण दीपोत्सव कार्यक्रम शिव मंदिर अग्रवाल घाट, कागजी मोहल्ला में अपराहृन तीन बजे से शुरू होगा। दीपोत्सव के साथ काव्य पाठ व विभिन्न कला प्रतियोगिताएं आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। बताया जा रहा कि संस्कार भारती की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी कला व रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।प्रतियोगिताएं एवं रचनाएं कार्यक्रम के तहत कलश पेंटिंग, दीप पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। काव्य पाठ के दौरा...