सीवान, सितम्बर 23 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज तथा राजकीय डिग्री कालेज के मुख्य गेट के बाहर बाइक से आये दो गुटों के युवकों के बीच झड़प हो गयी। देखते ही देखते मुख्य गेट से लेकर मदन मोड़ तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी। दोनों तरफ से जमकर लात घुसे चले। दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख सभी युवक वहां से फरार हो गए।

घटना का विवरण स्थानीय लोगों ने बताया कि राजकीय डिग्री कालेज,उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज,मध्य विद्यालय और कस्तूरबा विद्यालय नौतन एक ही परिसर में संचालित होते है। विद्यालय खुलने,मध्यांतर तथा छुट्टी के समय मुख्य गेट के आसपास मनचले युवकों का जमावड़ा लग जाता है। तथा आयें दिनों मनचले युवको द्वारा अपने अपने...