सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News महाराजगंज। अनुमंडल मुख्यालय के नया बाजार से बुधवार को कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। नगर पंचायत की पूर्व मुख्य पार्षद शारदा देवी ने कांवरियों के जत्थे को रवाना किया। इस दौरान पूरा माहौल बोल बम के महामंत्र से गुंजायमान हो गया। शारदा देवी ने बताया कि कांवरियों का जत्था देवघर में बाबा वैद्यनाथ के जलाभिषेक के बाद भक्त बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हुए कांवरियों का जत्था पुनः वापस होगा। यह भी पढ़ें- जामो कांवरिया संघ का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना यह भी पढ़ें- वैद्यनाथ धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था यह भी पढ़ें- खैराचातर से बाबा वैद्यनाथ धाम रवाना हुआ कांवरियों का पहला जत्था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...