सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हुसैनगंज प्रखंड के सहदुल्लेपुर गांव स्थित जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. राजाराम चौधरी के पैतृक आवास पर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने स्व. राजाराम चौधरी के पुत्र जितेन्द्र यादव द्वारा स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया। पूर्व विधानसभाध्यक्ष ने दिवंगत चौधरी के राजनीतिक व सामाजिक योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्व. राजाराम चौधरी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। कांग्रेस में रहते हुए समाजवादी विचारधारा से प्रभावित रहे। अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों व आम लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके राजनीतिक जीवन का प्रमुख...