Siwan News कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भक्ति-भावना से हुई शुभ शुरुआत
सीवान, अक्टूबर 12 -- रघुनाथपुर में कलश स्थापना के साथ नवरात्रि शुरू Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व रविवार को विधिपूर्वक कलश स्थापना के साथ आरंभ हो गया। प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की पूजा-अर्चना कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। कलश स्थापना के शुभ अवसर पर विभिन्न गांवों से भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं। नरहन व करसर गांव की महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर सिर पर कलश लेकर जयकारों के साथ यात्रा निकाली। नरहन गांव के सरयू नदी तट से वैदिक विधि-विधान के साथ जल भरकर कलश स्थापना की गई। जय माता दी के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा और पूरे क्षेत्र में आस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.