Siwan News कन्हौली गांव में सांसद मद से लगा हाई मास्क लाइट
सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सांसद मद से हाई मास्क लाइट स्थापित कर दी गई है। लाइट के चालू होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से मंदिर परिसर में पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब हाई मास्क लाइट लगने से शिव मंदिर परिसर के साथ-साथ समीप स्थित स्वास्थ्य केंद्र और छठ घाट भी रात के समय रोशनी से जगमगा उठेंगे। विशेषकर छठ महापर्व एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा और आवागमन भी बेहतर होगा। स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए सांसद विजयलक्ष्मी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। खुशी जताने वालों में सांसद प्रतिनिधि प्रिंस सिंह, डॉ. धनंजय प्रसाद, डॉ. धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.