Siwan News औद्योगिक निवेश का बड़ा केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा बिहार : मंगल पांडेय
सीवान, नवम्बर 23 -- Siwan News सीवान, नगर प्रतिनिधि। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और सीवान के स्थानीय विधायक मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार अब विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में करीब 34 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं, लगभग 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। ये उपलब्धियां बताती हैं कि बिहार तेजी से औद्योगिक निवेश के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। वे स्थानीय विधानसभा कार्यालय में रविवार को लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद बातचीत कर रहे थे।
बिहार में उद्योगों के विस्तार का रास्ता खुलेगा उन्होंने कहा कि वैशाली जिले के जंदाहा, राजापाकर और महुआ औद्योगिक क्षेत्रों में किए गए उद्घाटन से बिहार में उद्योगों के विस्तार का रास्ता खुलेगा। राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.